धूमधाम से मना सुपरस्‍टार खेसारी लाल की बेटी कीर्ति यादव का जन्‍मदिन

सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव की बेटी कीर्ति यादव का बुधवार जन्‍मदिन था। इस मौके पर मुंबई में एक ग्रेंड पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े लोग और उनके पारिवारिक मित्रों ने जमकर पार्टी को सेलिब्रेट किया। वहीं, लंबे समय बाद खेसारीलाल यादव की रियल लाइफ फैमली एक फ्रेम में नजर आयी। इसमें कीर्ति के अलावा उनके मम्‍मी – पापा और दोनों भाई भी नजर आये। कीर्ति की बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने के लिए खेसारीलाल यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सबों ने पार्टी को खूब इंज्‍वॉय किया और कीर्ति को उनके सुनहरे भविष्‍य के लिए बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
Kriti Yadav Birthday
Kriti Yadav Birthday
मगर, बर्थडे पार्टी में कैमरे की नजर खेसारीलाल यादव के रील लाइफ जोड़ीदार काजल राघवानी को ढूंढती नजर आईं, मगर वे कीर्ति के बर्थडे पार्टी से एबसेंट थी। मालूम हो कि भोजपुरी स्‍क्रीन पर काजल और खेसारीलाल की जोड़ी खूब पसंद की जाती है, और लोग उन्‍हें साथ देखना पसंद भी करते हैं। मगर वे कीर्ति की पार्टी में नजर नहीं आईं। जबकि कीर्ति और काजल के बीच भी खूब जमती है। हालांकि काजल राघवानी ने कीर्ति को जन्‍मदिन की बधाई पहले ही दे दी थी। वहीं, खेसारीलाल यादव ने भी कीर्ति को पहले अपने फेसबुक के ऑफिसिल पेज के जरिये आशीर्वाद देते हुए लिखा था कि मेरी बेटी कृति को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाये। भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि मेरी लाड़ली जीवन में बहुत आगे बढ़े और मेरा और अपनी मम्मी का नाम और भी ऊंचा करे।


बता दें कि कीर्ति यादव की पिछले दिनों आई फिल्‍म ‘दुलहिन गंगा पार के’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। हालांकि यह कीर्ति की पहली फिल्‍म थी, मगर उन्‍होंने अपने अभिनय से लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया था। कीर्ति फ्यूचर में एक सक्‍सेसफुल अभिनेत्री बनने की ख्‍वाहिश रखती हैं। यही वजह है कि वो अपने पापा खेसारीलाल यादव से एक्टिंग के बारे में सीखती रहती हैं। कीर्ति को खेसारीलाल यादव अपना दिल का टुकड़ा मानते हैं और दोनों बाप – बेटी की जोड़ी खूब जमती भी है।


धन्यवाद।
Previous
Next Post »