Deewanapan Bhojpuri Movie Review.

Deewanapan : Movie Review

Dewanapan Movie Review By Kumarbhojpuri
Diwanapan

मुख्य कलाकार :

  • खेसारी लाल यादव- राजा के किरदार में।
  • काजल राघवानी खुद काजल राघवानी के किरदार में।
  • संजय पांडेय - घुघरू के किरदार में।
  • संजय महानंद - बैटरी के किरदार में।
  • अमृता पांडेय - निशा के किरदार में।

दीवानापन की कहानी :

फ़िल्म दीवानापन राजा और काजल राघवानी की प्रेम कहानी पे आधारित फिल्म है। इस फ़िल्म में राजा एक छोटे से गांव का लड़का रहता है जिसे एक हीरोइन 'काजल राघवानी' से प्यार हो जाता है।राजा काजल से कुछ इस कदर प्यार करता है कि वो न तो काजल के बारे में बुरा सोचता है और न किसी को सोचने देता है।इसी दरम्यान काजल राघवानी की फ़िल्म की पोस्टर फाड़ने को लेकर राजा को गांव के एक धनिक व्यक्ति घुघरू से मारपीट हो जाती है और तभी से घुघरू सोचता है कि पूरे गांव के सामने राजा से वो इस अपमान का बदला लेगा। घुघरू बदले की आग में अपने जन्मदिन पर काजल राघवानी का डांस प्रोग्राम रखता है जहाँ पर एक बार फिर काजल के साथ बदतमीजी करने के कारण राजा से उसकी अनबन हो जाती है। राजा वही पर काजल से पूरी गांव के सामने अपनी प्यार का इजहार करता है जिसे काजल ठुकराते हुए राजा को थप्पड़ मार देती है।राजा के इस अपमान से घुघरू बहुत खुश होता है और वो राजा से एक शर्त लगता है कि अगर वो काजल को गांव में दुबारा लाता है तो घुघरू पूरे गांव में भिखारी बनकर घूमेगा और अगर राजा काजल को गांव में नही ला पाया तो राजा पूरी गांव में भिखारी बनकर घूमेगा।

 राजा इस शर्त को मान लेता है और वो मुम्बई जाने की तैयारी में जुट जाता है। राजा अपनी माँ के साथ मंदिर गया था तभी वहां गांव के मुखिया की बेटी निशा आती है जो राजा से प्यार करती थी, और उसने राजा को तिलक लगाते हुए कहा कि "मैं भगवान से दुआ करूंगी की काजल तुम्हे जरूर मिले " ।राजा अपने मित्र बैटरी के साथ मुम्बई जाता है और वह उसे फुटपाथ पर सोना पड़ता है और उसी दरम्यान बैटरी वही फुटपाथ पर सोय हुए वयक्ति पर पेशाब कर देता है।पेशाब करने के बाद उन दोनों को मारने के लिए लोग उनका पीछा करते है और तभी राजा और बैटरी भागते भागते एक बंगला में छुप जाते है।बाद में पता चलता है कि वो काजल राघवानी का बंगला रहता है और उन दोनों को वहाँ पर काजल के अंकल-आंटी द्वारा फ्री में काम पे रख लिया जाता है।वहां पे काजल राजा को अपना बॉय बना लेती है और राजा से अपने सारे नौकरों वाले काम करवाती है।एक दिन राजा को काजल के साथ शूटिंग पे जाना पड़ता है जहाँ पर उसे काजल के कहने पर हीरो के हाथों खूब मार खानी पड़ती है।एक बार काजल अपने दोस्त की पार्टी के दौरान इतना शराब पी लेती है कि वो ठीक से चल भी नही पा रही थी और वही काजल के दोस्त राजा को निगेटिव कार्य के लिए उकसाती है जिसे राजा सख्त मना कर देता है व काजल को अपने घर लाता है।सुबह में काजल से मिलने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नई फिल्म का प्रपोजल लेकर आते है। काजल उनसे फ़िल्म की स्टोरी सुनती है जहाँ राजा भी मौजूद रहता है, डायरेक्टर फ़िल्म की कहानी सुनाता है जो कि काफी अश्लीलता से भरी पड़ी थी और इस बात पर राजा क्रोधित हो जाता है और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर हाथ उठा देता है । इसके बाद काजल राजा को जलील कर के घर से निकाल देती है और राजा खाली हाथ अपने गांव लौट जाता है।

गांव लौटने के बाद राजा को घुघरू धमकी देता है कि राजा को अब पूरे गांव में भिखारी बन कर घूमना पड़ेगा। पंचायत के सामने जब घुघरू राजा को भीख मांगने के लिए कटोरा थमा रहा था तभी काजल आ जाती है। काजल के आते ही घुघरू के हाथ से कटोरा छूट जाता है और पंचायत के कहने पर उसे एक महीने के लिए गांव में भीख मांगना पड़ता है। इस बार काजल से राजा अलग रहने लगता है जो कि काजल और राजा के मा को पसंद नही आती है।बाद में पता चलता है कि राजा को ब्लड कैंसर हुआ रहता है जिस कारण से वो काजल से दूर रहना चाहता है।काजल और राजा की माँ पूरी कोशिश करते है कि राजा की जान बच जाए और इसके लिए काजल को घुघरू के हाथों अपना जिस्म बेचना पड़ता है।लेकिन फिर भी राजा ठीक नही होता है और अंत मे काजल भी राजा के साथ जहर खा कर मर जाती है।

सुपरहिट गानों और कॉमेडी से भरपूर है दीवानापन :

फ़िल्म दीवानापन में संजय महानंद मि कॉमेडी और खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने पूरी फिल्म के दौरान दर्शको को बांधे रखती है।इस फ़िल्म के गानों में छलकता हमरो जवनिया, कूलर कुर्ती में लगा ल , तकिया के साइड कर s मुख्य है। वैसे तो काजल और खेसारी की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो सुपरहिट है ही लेकिन इस फ़िल्म में उन दोनों का कुछ अलग ही फिल्मी और रियल लाइफ की जिंदगी के बारे में फिल्माया गया है।

दर्शको को कैसी लगी दीवानापन :

वैसे तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की सारी फिल्मो को दर्शक खूब पसंद करते है और दीवानापन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे है लेकिन इस फ़िल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी का मरना दर्शको को रास  नही आ रहा है ???? 

Kumar Bhojpuri Rating -3.5 STAR


धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »