DAMRU Bhojpuri Movie Trailer Review

DAMRU Trailer Review :

भोजपुरी फिल्म डमरू के ट्रेलर का इंतजार शायद आप भी कर रहे होंगे।खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित फ़िल्म डमरू का ट्रेलर आज यानी कि दिनांक 17 फरवरी को वीनस भोजपुरी के माध्यम से रिलीज किया गया।इस फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे है और भारी संख्या में सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।
Damru Bhojpuri Movie Trailer Review
DAMRU

मुख्य कलाकार :

  • खेसारी लाल यादव
  • यशिका कपूर
  • अवधेश मिश्रा
  • देव सिंह
  • मटरू
  • पदम सिंह 
  • किरण यादव

डमरू ट्रेलर रिव्यु :

फ़िल्म डमरू के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव को एक ऐसे शिव भक्त के रूप में दर्शाया गया है जो अपनी भक्ति के दम पर भगवान शिव को धरती पर आने के लिए मजबूर कर देता है। भगवान शिव की भक्ति के साथ साथ ट्रेलर में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त एक्शन और यशिका कपूर के साथ पारम्परिक रोमांस भी देखने को मिलता है।एक ओर इस फ़िल्म के ट्रेलर में देव सिंह व पदम् सिंह नेगेटिव किरदार में है वही दूसरी ओर अवधेश मिश्रा भगवान शिव के किरदार में है।रजनीश मिश्रा की सुपरहिट गीत संगीत से भरपूर इस फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शक तहेदिल से सराह रहे है।

डमरू :

बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म डमरू में खेसारी लाल यादव और यशिका कपूर के साथ अवधेश मिश्रा,देव सिंह,किरण यादव व मटरू जी मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा है और सह निर्माता अनिता शर्मा व पदम सिंह है।इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक सह म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है अशोक कुमार दिप,प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह,श्याम देहाती व पवन पांडेय ने।आपको बता दे कि इस फ़िल्म को मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े - Deewanapan Bhojpuri Movie Review

धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »