खेसारी लाल ने भोजपुरी में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड , पवन सिंह भी हुए फेल

Balam Ji Love You 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जादू इन दिनों दर्शको के सर चढ़कर कुछ ज्यादा ही बोल रहा है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म बलम जी लभ यू का फर्स्टलुक मोशन पोस्टर को मात्र 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा है जो कि एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे पवन सिंह भी नही बना पाए थे।
balam Ji Love You
Balam Ji Love You
जैसा कि आपलोग जानते है कि खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आती है। इसलिए निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने उनकी जोड़ी को नये तरीके से फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में लेकर आ रहे हैं। यह फिल्‍म इस दशहरे रिलीज होगी। फिल्‍म की कहानी सामाजिक मनोरंजन वाली है, जो बेसिकली पहलवान की कहानी है।

श्रीरामा प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, स्‍मृति सिन्‍हा, अक्षरा सिंह के अलावा संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फ़िल्म के निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं, निर्देशक प्रेमांशु सिंह , लेखक सुरेंद्र मिश्रा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म कार्यकारी निर्माता आरपी बल, संयोजक रज्जू अंसारी हैं। सिनेमेटोग्राफर सरफराज खान, कला निर्देशक नजीर शेख, एक्शन अंडलीब पठान का है। लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव, श्‍याम देहाती और आजाद सिंह व म्‍यूजिक ओम ओझा का है। फिल्‍म में डांस मास्‍टर कानू मुखर्जी,राम देवन और रिकी गुप्‍ता हैं।


धन्यवाद।
Previous
Next Post »