Pawan Singh की Bhojpuri Movie Saat Mehariya का मुहूर्त सम्पन्न।

Saat Mehariya Bhojpuri Movie : Pawan Singh

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म सात मेहरिया का भव्य मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हो चुका है।मुहूर्त के मौके पर फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक समेत अरविंद अकेला कल्लू,अयाज खान, पवन सिंह व अक्षरा सिंह मौजूद थे। आपको बता दे कि इस फ़िल्म के साथ साथ एक और फ़िल्म विजय पथ का भी मुहूर्त किया गया जिसमे भी सुपरस्टार पवन सिंह ही नजर आने वाले है।
saat Mehariya Bhojpuri film
Saat Mehariya

हैप्पी फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आयुष मोशन पिक्चर्स प्रेजेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म सात मेहरिया में पवन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले। इस फ़िल्म के निर्माता धनंजय सिंह और सतेंद्र तिवारी है वही फ़िल्म के सह निर्माता संतोष सिंह ,रंजीत सिंह और संजय सिंह है। इस फ़िल्म के निर्देशन और छायांकन का काम देवेंद्र तिवारी संभालेंगे। आपको बता दे कि इस फ़िल्म का डिजिटल पार्टनर आदिशक्तिफिल्म्स  प्रा. लिमिटेड है जो कि इस फ़िल्म का ऑडियो-वीडियो रिलीज करेगी। फ़िल्म के प्रचारक सोनु निगम है।


  • Actor          -     Pawan Singh
  • Producer   -     Dhananjay Singh
  • Director     -     Devendra Tiwari
  • PRO           -      Sonu Nigam
फ़िल्म सात मेहरिया के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सुपरस्टार पवन सिंह ने बताया कि सात मेहरिया का टाइटल ही बहुत कुछ बयान करता है। मै इस फ़िल्म के निर्माता धनंजय सिंह का शुक्रिया अदा करना चाहता हु जिन्होंने फ़िल्म पवन राजा को बनाया था और अब सात मेहरिया व विजय पथ को बना रहे है। फ़िल्म की कहानी काफी अच्छी है और दर्शको को खूब पसंद आने वाली है।


धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »