6 अप्रैल को रिलीज हो रही है Khesari Lal की फ़िल्म Damru

Damru : Releasing On 6 April

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म डमरू का इंतजार तो शायद आप भी कर रहे होंगे। आपको बता दे कि खेसारी लाल की फ़िल्म डमरू 6 अप्रैल को आप सभी के नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव का भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास देखने को मिलेगा जो कि भगवान शिव को कैलाश से भूलोक आने पर मजबूर कर देता है।
damru kab release hogi
DAMRU

फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा की माने तो डमरू में खेसारी लाल यादव ,अवधेश मिश्रा, किरण यादव, पदम सिंह  और देव सिंह ने जहा बेहतरीन अभिनय किया है वही याशिका कपूर एक नई बसन्ती हवा की झोंका हैं ।आनंद मोहन और मटरू जी का नोंक झोंक आप को गुदगुदाएंगे वही खेसारीलाल जी की भोला भक्ति और संजीदा अभिनय आपके हृदय को छू जाएगा ।


फ़िल्म डमरू के ट्रेलर वीनस भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे है। फ़िल्म के ट्रेलर से ही आप सभी को पता लग गया होगा कि डमरू को अश्लीलता से कोसो दूर रखा गया है। डमरू एक सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म हैं जो भोजपुरिया समाज को एक नई दिशा देगी।


बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म डमरू में खेसारी लाल यादव और यशिका कपूर के साथ अवधेश मिश्रा,देव सिंह,किरण यादव व मटरू जी मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा है और सह निर्माता अनिता शर्मा व पदम सिंह है।इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक सह म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है अशोक कुमार दिप,प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह,श्याम देहाती व पवन पांडेय ने। अन्ततः आप सभी से गुजारिश है कि 6 अप्रैल से इस फ़िल्म को एक बार जरूर देखने जाएं।

इसे भी पढ़ें - पवन सिंह की फ़िल्म सात मेहरिया का मुहूर्त हुआ सम्पन्न।

धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »