Pawan Singh की फ़िल्म Babuan Ke Jaan का मुहूर्त हुआ सम्पन्न।

Babuan Ke Jaan Bhojpuri Movie : Pawan Singh

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म बबुआन के जान का भव्य मुहूर्त सम्पन्न हुआ।फ़िल्म के मुहूर्त के मौके पर पवन सिंह व अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के तमाम निर्माता-निर्देशक समेत कई कलाकार,गीतकार और संगीतकार मौजूद थे।फ़िल्म बबुआन के जान का टाइटल पवन सिंह की हाल ही में रिलीज हुई  होली गीत "बबुआन के जान हऊ " के आधार पर रखा गया है।
Babuan Ke Jaan Bhojpuri Movie
Babuan Ke Jaan

बबुआन के जान :

किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म "बबुआन के जान" में सुपरस्टार पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं।इस फ़िल्म के निर्माता धुपेंद्र भगत है व सह निर्मात्री मानकी देवी और लखमती देवी है।इस फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह है और इस फ़िल्म के कहानी को लिखा है वीरू ठाकुर ने।बात करे गीत संगीत की तो इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा होंगे और इस फ़िल्म के गानों को लिखेंगे मनोज मतलबी व सुमित सिंह चंद्रवंसी।इस फ़िल्म में नृत्य विरुदेवन का देखने को मिलेगा।व छायांकन फिरोज खान का है।


पवन सिंह और सुजीत सिंह की जोड़ी :

फ़िल्म बबुआन के जान के निर्देश सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में पवन सिंह के साथ लग्भग सारी फिल्में सुपरहिट रही है चाहे वो सत्या हो या धड़कन हो।आपको बता दे कि सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी पवन सिंह की फ़िल्म वांटेड होली पे धमाल मचाने को तैयार है।अब ऐसे में फिर से एक बार सुजीत सिंह और पवन सिंह की जोड़ी फ़िल्म "बबुआन के जान" में नजर आने वाली तो जाहिर सी बात है कि ये फ़िल्म भी सुपरहिट होगी।


इसे भी पढ़े - भोजपुरी फिल्म रानी वेड्स राजा का फर्स्ट लुक हुआ जारी।


धन्यवाद👍👍

शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »