Nirahua Chalal London का First Look और Teaser हुआ जारी-विदेशी लुक में नजर आए निरहुआ

दिनेश लाल यादव "निरहुआ" की बहुचर्चित फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।बीते रात दिनेश लाल यादव "निरहुआ" फेसबुक पे 'निरहुआ चलल लंदन' का फर्स्ट लुक जारी किए और इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी होते ही दर्शकों के बीच हड़कंप मच गई।दर्शको ने तहे दिल से निरहुआ चलल लंदन के फर्स्ट लुक को पसंद किया और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन का टीज़र भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर Release किया जा चुका है।फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल विदेशी लुक में नजर आ रहे है।
Dinesh Lal Yadav- Nirahua
निरहुआ चलल लंदन

निरहुआ चलल लंदन
पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म निरहुआ चलल लंदन में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सुनील थापा , सबीन श्रेष्ठ, मनोज सिंह टाईगर , किरण यादव  , गोपाल राय , अनूप अरोरा आदि मुख्य भूमिका में हैं ।फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन के निर्माता है सोनू खत्री जबकि सह निर्माता हैं रत्नाकर कुमार और  प्रस्तुतकर्ता हैं अनिल काबरा ।इस फ़िल्म के कहानी को लिखा है सुप्रसिद्ध लेखक सह निर्देशक संतोष मिश्रा ने और इस फ़िल्म को निर्देशित किया है चंद्रा पंत ने।बात करे फ़िल्म के गीत संगीत की तो इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर है मधुकर आनंद और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव "कवि जी" और श्याम देहाती ने।
टीज़र ने मचाया धूम
निरहुआ चलल लंदन की टीज़र यूट्यूब पर Release होते ही धमाल मचा दिया है।इस फ़िल्म के टीज़र में दिनेश लाल के अलग अंदाज को दिखाया गया है।फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन में दिनेश लाल अपनी रानी के लिए लंदन तक पहुच गए है।इस फ़िल्म का सबसे जबरदस्त डायलॉग को टीजर में दर्शाया गया है "बेटा हमरे नाम निरहुआ ह,हम अपने आप पे आ जाए तो रानी का इंग्लैंड के महारानी के लेके भाग जाइ"।इस फ़िल्म का एक जबरदस्त गाना को भी टीज़र में दर्शाया गया है -"चोय चोय आज रात पूरा लंदन करी चोय चोय"। हमे पता है कि इस फ़िल्म के टीज़र को देखने के बाद आप और भी इस फ़िल्म के लिए Excited होने वाले है।
नेपाल और लंदन में की गई है शूटिंग
फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग चार अलग अलग चरणों मे की गई है।इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई,नेपाल और लंदन में की गई है।फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन में विदेशी लड़कियो के साथ थिरकते नजर आएंगे दिनेश लाल यादव।इस फ़िल्म में भोजपुरी के अब तक कि तमाम फिल्मो से ज्यादा खर्चा किया गया है और इस बड़े बजट के फ़िल्म में विलन भी विदेशी होंगे।इस फ़िल्म में एक्शन भी जबरदस्त देखने को मिलेगा,इस फ़िल्म के फाइट को भी निर्देशित चंद्रा पंत ने ही किया ह। निर्माता सोनू के सी ने बताया कि निरहुआ चलल लंदन ना सिर्फ एक महंगी फ़िल्म है बल्कि बड़े कैनवास पर बनी एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है ।
कब होगा Release निरहुआ चलल लंदन
फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन के फर्स्ट लुक और टीज़र को देखकर दर्शको के मन मे एक ही प्रश्न उठ रहा है कि इस फ़िल्म को Release कब किया जाएगा।आपको बता दे कि दिनेश लाल यादव की 2018 में पहली फ़िल्म सौगंध होली के सुभ अवसर पे Release किया जाएगा और बात करे फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन की तो ये फ़िल्म सौगंध के बाद Release की जाएगी।बात करे इस फ़िल्म को किस महीने में Release की जाएगी तो आपको बता दे कि इस फ़िल्म को मई के महीने में Release किया जा सकता है क्योंकि इस महीने में Release हुई दिनेश लाल यादव की लगभग सारी फिल्में सुपरहिट रही है चाहे वो "निरहुआ चलल ससुराल2 हो या निरहुआ हिंदुस्तानी 2 हो।
आम्रपाली दुबे का दिखेगा अलग अंदाज
फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन में न केवल दिनेश लाल यादव का बल्कि आम्रपाली दुबे का भी अलग अंदाज और मॉडर्न लुक देखने को मिलेगा।इस फ़िल्म के लिए दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जिम में खूब मेहनत किये है।इस फ़िल्म में आम्रपाली दुबे का स्लिम बॉडी के साथ साथ दिनेश लाल यादव का बॉडी भी देखने को मिलेगा।हम उम्मीद करते है कि फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन साल 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करे👌👌
Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
31 December 2017 at 04:10 ×

Good article

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar