Dinesh Lal Yadav "Nirahua" की 2017 में हुई TOP4 फिल्में

kumar bhojpuri
भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की दर्शको के बीच अलग ही पहचान है।वैसे दिनेश लाल यादव की सारी फिल्में सुपरहिट होती है,लेकिन आज हमलोग इस पोस्ट के माध्यम से दिनेश लाल की 2017 में हुई TOP5 फिल्मो पर नजर डालेंगे।इन TOP4 फिल्मो की लिस्ट में निम्नलिखित फिल्मो को दर्शको ने कुछ ज्यादा ही पसंद किया है:-
1-निरहुआ हिंदुस्तानी 2
 साल 2017 की शुरुआत में Release हुई फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 न केवल सिनेमा घरों में बल्कि यूट्यूब पे भी बहुत बड़ी सुपरहिट रही।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में दिनेश लाल यादव निरहुआ,अंतरा बनर्जी और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 की कहानी को लिखा है मंजुल ठाकुर ने जो कि खुद इस फ़िल्म के निर्देशक भी है।बात करे फ़िल्म के निर्माता की तो फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 को निर्माण किया है भोजपुरी इंडस्ट्री के युवा प्रोड्यूसर राहुल खान ने।फ़िल्म में म्यूजिक छोटे बाबा और मधुकर आनंद का रहा है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह और श्याम देहाती ने।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 साल 2017की  इतनी बड़ी हिट फिल्म रही है कि फ़िल्म के निर्माताओं ने फ़िल्म के Sequal निरहुआ हिंदुस्तानी 3 और निरहुआ हिंदुस्तानी 4 को बनाने का फैसला कर लिया है,और फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का मुहूर्त भी सम्पन्न को चुका है। फिलहाल निरहुआ हिंदुस्तानी2 को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

2-जिगर
पूर्वांचल टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म जिगर भी दिनेश लाल यादव की TOP 4 फिल्मो की लिस्ट में शामिल है। फ़िल्म जिगर में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म जिगर के प्रोड्यूसर विकास कुमार है और इस फ़िल्म को निर्देशित किया है प्रेमांशु सिंह ने।बात करे फ़िल्म जिगर के गीत संगीत की तो फ़िल्म जिगर के म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है श्याम देहाती,मनोज मतलबी और प्यारे लाल यादव 'कवि जी' ने।फ़िल्म जिगर का एक गाना बहुत ही ज्यादा सुपरहिट हुआ था जिसका बोल है "ओठवा कि ललिया कानवा के बलिया' और इस गाना को गया है सुपरस्टार गायक "पवन सिंह " ने।फिलहाल इस फ़िल्म को आप यूट्यूब पे देख सकते है।

3-सिपाही 
सुनीता शिव क्रियेशन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म सिपाही भी दिनेश लाल यादव की TOP4 फिल्मो में शामिल है।फ़िल्म सिपाही में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म सिपाही के प्रोड्यूसर शिव नारायण बी सिंह है और इस फ़िल्म को निर्देशित किया है प्रेमांशु सिंह ने।बात करे फ़िल्म सिपाही के गीत संगीत की तो फ़िल्म सिपाही के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है और इस फ़िल्म के गानो को लिखा है श्याम देहाती,प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने।फ़िल्म सिपाही एक समाजीक कुनीतियों पे आधारित फिल्म है।फिलह आप इसे यूट्यूब पे देख सकते है।

4-काशी अमरनाथ
पर्पल पैवल पिक्चर्स एवम रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म काशी अमरनाथ दिनेश लाल यादव की टॉप 4 फिल्मो में शामिल है।फ़िल्म काशी अमरनाथ में दिनेश लाल यादव,आम्रपाली दुबे,रवि किशन और सपना गिल मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म काशी अमरनाथ के प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा है और इस फ़िल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा है जिन्होंने खुद इस फिल्म की स्टोरी को लिखा है।बात करे काशी अमरनाथ की गीत संगीत की तो काशी अमरनाथ के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव,श्याम देहाती और आजाद सिंह ने।फ़िल्म काशी अमरनाथ का एक गाना "लेंस नीला नीला ' बहुत ही ज्यादा सुपरहिट हुआ था जिसे आप यूट्यूब पे सुन सकते है।

धन्यवाद👍👍
Previous
Next Post »