खेसारी लाल की फ़िल्म राजा जानी ने मचाया धमाल।

RAJA JANI : Running Successfully

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फ़िल्म राजा जानी का जादू इन दिनों दर्शको के सर चढ़ कर बोल रहा है। जी, हां दिनाँक 13 जुलाई को एक साथ बिहार , झारखंड, मुम्बई,कोलकाता और नेपाल में रिलीज हुई फ़िल्म राजा जानी को दर्शकों के तरफ से खूब सराहना मिल रही है। फ़िल्म को सफलता मिलने पर फ़िल्म राजा जानी की पूरी टीम काफी खुश है।
raja jani
Raja Jani
फ़िल्म राजा जानी में खेसारी लाल यादव के साथ दो नई अदाकारा - प्रीति विस्वास और देबस्मिता बैनर्जी मुख्य भूमिका में है। हालांकि ये दोनों हीरोइने बंगाली है लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों के उत्साह देखकर को ऐसा बिल्कुल नही लग रहा है कि वेलोग देबस्मिता और प्रीति को पहली बार भोजपुरिया पर्दे पर देख रहे है। हम आपको बता दे कि इससे पहले भी प्रकृति फिल्म्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई सफल अदाकारा "मनी भटाचार्या" को मुहैया करवाया है जिन्होंने फ़िल्म जिला चम्पारण में खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था।


फ़िल्म राजा जानी एक बहुत ही साफ सुथरी और पारिवारिक फ़िल्म है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव में ये खासियत है कि वो अपनी फिल्मों से महिलाओं को भी खूब लुभाते है और यही कारण है कि उन्हें चाहने वाले उनपे अपना जान भी न्यौछावर करते है। भोजपुरी इंडस्ट्री को लालबाबू पंडित और सुरेंद्र प्रसाद जैसे निर्देशक-निर्माता की सख्त जरूरत थी । ये दोनों की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ भी कमाल की सफल फिल्मे लेकर आती है। जिला चम्पारण और राजा जानी के बाद लालबाबू पंडित अपनी तीसरी फिल्म भी खेसारी लाल यादव के साथ लेकर आने वाले है और इस फ़िल्म का नाम है तेरी मेहरबानियां। फिलहाल अगर आपने राजा जानी को नही देखा है तो एक बार जरूर देखें।

धन्यवाद👌👌
Previous
Next Post »