शशिकांत सिंह को अब बर्दास्त नही करेंगे - निरहुआ।

पत्रकार शशिकांत सिंह को निरहुआ के द्वारा गली दिये जाने पर पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री निरहुआ के साथ खड़ी है। भोजपुरी सिनेमा के लग्भग सारे कलाकारों का यही कहना है कि शशिकांत सिंह केवल भोजपुरी इंडस्ट्री के नकारात्मक पहलू को ही लिखते है। अगर कोई भी भोजपुरी फ़िल्म रिलीज होती है तो शशिकांत सिंह बिना किसी फिल्म को देखे उसके बारे मे समीक्षा करना शुरू कर देते है। अगर आप शशिकांत सिंह के द्वारा लिखे गए पोस्ट को देखेंगे तो आप पाएंगे कि उन्होंने किसी भी फ़िल्म का पॉजिटिव रिव्यु नही लिखा है , वो केवल भोजपुरी फिल्मों के कलेक्शन को साझा करते है और भोजपुरिया दर्शको को फ़िल्म न देखने के लिए भड़काते है।
shashikant singh and nirahua
Shashikant Singh
शशिकांत सिंह एक पत्रकार होने के साथ साथ एक पी.आर. ओ भी है , लेकिन उन्होंने फेसबुक पे जितना भी पोस्ट लिखा है , किसी पोस्ट में उन्होंने ये स्पष्टीकरण नही किया है कि वो किस पोस्ट को पी.आर. ओ के हैसियत से लिख रहे है और किस पोस्ट को प्रचारक के । एक पी.आर. ओ के हैसियत से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद भी उन्हें बहुत कम निर्माता अपने फ़िल्म के प्रचार-प्रसार का जिमा सौपते है और इसी कारण से शशिकांत सिंह को भोजपुरी सिनेमा के विभिन्न निर्माताओं और कलाकारों से चिढ़ भी रहती है।
शशिकांत सिंह एक पत्रकार है इसका मतलब ये नही है कि वो किसी के बारे में कुछ भी लिखेंगे , हाल ही में फ़िल्म बॉर्डर के प्रचार - प्रसार के दौरान निरहुआ अपनी टीम के साथ बिहार में क्रिकेट खेल कर अपने फ़िल्म का प्रोमोशन कर रहे थे ,बस इसी बात पे शशिकांत सिंह ने निरहुआ का तुलना एक बंदर नाचने वाले से कर दिया जो कि एक पत्रकार को कतई शोभा नही देती। मैं ये नही कह रहा कि निरहुआ ने शशिकांत सिंह को गाली देकर अच्छा किया , लेकिन किसी सेलेब्रेटी को आप इस प्रकार से फ्रस्ट्रेट करोगे तो वो चुप नही बैठ सकता। आगे से हम उम्मीद करेंगे कि शशिकांत सिंह किसी भी फ़िल्म के बारे में केवल नेगेटिव नही लिखेंगे।

धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌

Previous
Next Post »