Khesari Lal की फ़िल्म संघर्ष की शूटिंग 20 मार्च से शुरू।

Sanghrsh Bhojpuri Movie : Khesari Lal

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष की शूटिंग 20 मार्च से शुरू हो रही है।फ़िल्म संघर्ष में खेसारी लाल यादव के साथ फिर से काजल राघवानी और ऋतु  सिंह नजर आएंगी। आपको बता दे कि फ़िल्म मेहंदी लगा कि रखना में भी खेसारी लाल के साथ यही दोनों हीरोइने नजर आई थी जिन्हें आप सभी दर्शकों ने खूब प्यार और आशीर्वाद दिया था।
Sangharsh bhojpuri film
Sangharsh Bhojpuri Movie

खेसारी लाल यादव अपनी इस फ़िल्म के बारे में बताते है कि संघर्ष का टाइटल ही बहुत कुछ बयान करता है। इस फ़िल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है जो कि दर्शको को खूब पसंद आएगी। फ़िल्म संघर्ष का निर्माण भोजपुरी की नामीगिरामी म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स कर रही जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार है तथा सह निर्माता हेमंत कुमार है। 



वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स लिमिटेड एवं वर्ल्डवाइड चैनल कृत भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारी लाल यादव,काजल राघवानी,ऋतु सिंह,अवधेश मिश्रा, देव सिंह,संजय महानंद और मटरू जी मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल है। बात करे गीत संगीत की तो इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव ,श्याम देहाती व आजाद सिंह ने। इस फ़िल्म में खेसारी लाल एक नए अवतार में अवतरित होंगे और खेसारी लाल, काजल राघवानी व ऋतु सिंह की केमेस्ट्री एक बार फिर से दर्शको को आनंदित करेगी।


धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌
Previous
Next Post »