Khesari Lal के बेटे ऋषभ यादव का मुण्डन संस्कार हुआ सम्पन्न।

Khesari Lal Yadav :

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव का मुण्डन संस्कार आज यानी कि 21 फरवरी को रांची के रजरप्पा मंदिर में सम्पन्न हुआ। ऋषभ के मुण्डन संस्कार के मौके पर रजरप्पा मंदिर में खेसारी लाल यादव, उनकी पत्नी चंदा यादव, उनकी बेटी कृति यादव,उनके पिता मंगरु यादव समेत भोजपुरिया काका, पवन पांडेय व बुलबुल मिश्रा मौजूद थे।
khesari Lal Yadav's Son Rishabh Yadav
Khesari Lal Yadav

ऋषभ की माँ ने मांगा था मन्नत :

आपको बता दे कि ऋषभ अभी ढाई साल का है और रजरप्पा मंदिर में ऋषभ के मुण्डन संस्कार के लिए उसकी माँ यानी कि खेसारी लाल यादव की पत्नी ने मन्नत मांगी थी जिसे पूरा करने के लिए खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म दबंग सरकार की शूटिंग छोड़ कर रांची पहुचे थे।


खेसारी लाल ने पत्रकारों से किया बात :

मुण्डन संस्कार खत्म होने के पश्चात खेसारी लाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमारे हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है - मुंडन संस्कार। शिशु जब जन्म लेता है, तब उसके सिर पर गर्भ के समय से ही कुछ बाल होते हैं, जिन्हें अशुद्ध माना जाता है। इसलिए बच्चे का मुंडन संस्कार होता है। शास्त्रों का मत है कि शुभ मुहूर्त में किया गया, कार्य शुभ फलदायी होता है। इसलिए शुभ मुहूर्त में आज मेरे छोटे बेटे ऋषभ का मुंडन संस्‍कार किया गया।


 पारिवारिक जिम्मेदारियों से कभी पीछे नही हटते खेसारी लाल :

खेसारी लाल यादव सुपरस्टार होने के बावजूद हमेशा अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से कभी पीछे नही हटते चाहे क्यों न किसी फिल्म की शूटिंग छोड़नी परे और इसी लिए खेसारी लाल यादव सबके चहेते है। खेसारी प्रायः अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताते हैं और उन्हें कभी ये महसूस नही होने देते है कि वो एक सुपरस्टार है। खेसारी बताते है कि वो उनकी पत्नी के सपोर्ट के कारण ही सुपरस्टार बन पाए है।


धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करें👌👌👌

Previous
Next Post »