Bhojpuri फिल्म आवारा बलम का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Awara Balam Bhojpuri Movie
अरविंद अकेला की आने वाली फिल्म आवारा बलम का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है।दिनांक 23 जनवरी की शाम अरविंद अकेला 'कल्लू' ने फेसबुक के माध्यम से इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक लांच करते हुए पूरी "आवारा बलम" टीम को धन्यवाद दिया और दर्शको से इस फ़िल्म के लिए आशीर्वाद भी मांगी। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक को दर्शक खूब पसंद कर रहे है और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। 
arvind akela'kallu'
Awara Balam
आवारा बलम फर्स्ट लुक
फ़िल्म आवारा बलम के फर्स्ट लुक में अरविंद अकेला 'कल्लू' के एक्शन अवतार को दिखाया गया है जिसमे उनका बुलेट जमीन पे गिरा हुआ है और वो बुलेट के हैंडल पर पैर रखे हुए ,हाथ मे गमछा और चश्मा लिए गुंडों को घूर रहे है।आपको बता दे कि इस फ़िल्म में कल्लू का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।इस फ़िल्म का एक डायलॉग -आवारा हु ये तो सभी जानते है लेकिन तुम्हारा आशिक़ हु ये कोई नही जानता को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।
Awara Balam
पी.एन. जे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म "आवारा बालम" में अरविंद अकेला कल्लू ,प्रियंका पंडित औऱ तनुश्री के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू व सुबोध वर्मा मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्माता  निशिकांत झा है,लेखक व निर्देशक चंदन उपाध्याय है,सह निर्देशक रंजीत पटेल,आर्यन शुक्ला और नीलेश राजभर है।बात करे गीत संगीत की तो इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा 'घुंघरू' जी है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है श्याम देहाती,प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह ने।इस फ़िल्म में एक्शन हीरा यादव का है,डी. ओ.पी - के.के.शर्मा का है और इस फ़िल्म के प्रचारक उदय भगत है।
फ़िल्म आवारा बलम के निर्माता निशिकांत झा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ये फ़िल्म बहुत ही अच्छी बनी है जो कि दर्शको को खूब पसंद आएगी।इस फ़िल्म में कल्लू और प्रियंका की केमेस्ट्री भी दर्शको को खूब लुभाएगी।वही फ़िल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने बताया कि इस फ़िल्म की कहानी बहुत अच्छी है जिस बहुत ही बेहतर तरीके से फिल्माया गया है और हमे उम्मीद है कि दर्शक इसे प्यार देंगे।इस फ़िल्म का टीज़र बहुत जल्द आप सभी के बीच रिलीज किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें- डमरू का दूसरा पोस्टर हुआ जारी


धन्यवाद👍👍

शेयर जरूर करे👌👌👌

Previous
Next Post »