साल 2017 की टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में |TOP5 Bhojpuri Movie Of 2017

साल 2017 की बहुत सारी भोजपुरी फिल्मे न केवल सिनेमा घरों में बल्कि यूट्यूब पर भी सुपरहिट साबित हुई है।आज इस पोस्ट के माध्यम से हमलोग साल 2017 की उन टॉप 5 फिल्मों पर प्रकाश डालेंगें जिन फिल्मो को लोगो ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा है।इन फिल्मों की लिस्ट में आपके सारे पसंदीदा कलाकारो की फिल्में शामिल होने वाली है। साल 2017 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में निम्नलिखित फिल्में शमीक है:-
kumar bhojpuri
कुमार भोजपुरी
1-मेहंदी लगा के रखना
खेसारी लाल यादव की फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना न केवल सिनेमाघरों में बल्कि यूट्यूब पर भी जबरदसत सुपरहिट साबित हुई है।साल 2017 के सुरुआत में Release हुई मेहंदी लगा के रखना दर्शको के दिल को छू गई।अनन्या क्राफ्ट एंड विजनस के बैनर तले बनी फिल्म मेहंदी लगा कि रखना लोगो की मनोरंजन करने में इतनी सफल रही कि बिहार और झारखंड में लोगो ने इस फ़िल्म को 5 सप्ताह तक सिनेमा घरों से निकलने नही दिया।मेहंदी लगा के रखना एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है जिसे महिलाओ ने भी बहुत ज्यादा प्यार दिया।रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म मेहंदी लगा कि रखना ने रजनीश मिश्रा को भी एक ऐसा निर्देशक बना दिया जिनका जरूरत पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को थी।न सिर्फ सिनेमा घरों में बल्कि यूट्यूब पर भी मेंहदी लगा के रखना को लोग बहुत प्यार दे रहे है।इस फ़िल्म को यूट्यूब पे लगभग 24 मिलियन+ लोगो ने बहुत कम समय मे देखा है।इस फ़िल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट जोड़ी के साथ साथ अवधेश मिश्रा भी पहली बार पॉजिटिव रोल में दिखे थे।अन्ततः हम ईश्वर से ये दुआ करंगे की मेहंदी लगा कि रखना 2017 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बने।
2-निरहुआ हिंदुस्तानी 2
 दिनेश लाल यादव "निरहुआ" की साल 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 हाल ही में यूट्यूब पे Release किया गया। इस फ़िल्म ने Release होते ही भोजपुरी की सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए, इस फ़िल्म को महज 3 सप्ताह ने लगभग 21 मिलियन+ लोगों ने यूट्यूब पर देखा है।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में दिनेश लाल यादव निरहुआ,अंतरा बनर्जी और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 की कहानी को लिखा है मंजुल ठाकुर ने जो कि खुद इस फ़िल्म के निर्देशक भी है।बात करे फ़िल्म के निर्माता की तो फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 को निर्माण किया है भोजपुरी इंडस्ट्री के युवा प्रोड्यूसर राहुल खान ने।फ़िल्म में म्यूजिक छोटे बाबा और मधुकर आनंद का रहा है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह और श्याम देहाती ने।फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 साल 2017की  इतनी बड़ी हिट फिल्म रही है कि फ़िल्म के निर्माताओं ने फ़िल्म के Sequal निरहुआ हिंदुस्तानी 3 और निरहुआ हिंदुस्तानी 4 को बनाने का फैसला कर लिया है,और फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का मुहूर्त भी सम्पन्न को चुका है। फिलहाल निरहुआ हिंदुस्तानी2 को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
3-दिलवालाकिरण पिक्चर्स हाउस के बैनर तले बनी फिल्म दिलवाले को भी यूट्यूब पर लोगो ने खूब सराहा है फ़िल्म दिलवाला यूट्यूब पर Release होते ही ट्रेंड कर गई थी जिसका इस फ़िल्म को भरपूर फायदा मिला।फ़िल्म दिलवाला को यूट्यूब पर अभी तक लगभग 14 मिलियन+ लोगों ने देखा है।इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म के निर्माता गुड्डू जे पाल है और इस फ़िल्म के लेखक सह निर्देशक सतीश जैन है।बात करें गीत संगीत की तो इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी है और इस फ़िल्म के गानों को लिखा है कवि जी,आजाद सिंह और श्याम देहाती ने।इस फ़िल्म के "कवन भतरकटनी" गाना में खेसारी लाल औरत के रूप में नाचते हु दिखे है जिसे लोगो ने खूब सराहा है।फिलहाल आप इस फ़िल्म को यूट्यूब पर देख सकते है।
4-निरहुआ सटल रहे
दिनेश लाल यादव की फ़िल्म निरहुआ सटल रहे को भ दर्शको ने खूब प्यार दिया है।इस फ़िल्म को यूट्यूब पर लगभग13 मिलियन+ लोगों ने देखा है।फ़िल्म निरहुआ सटल रहे में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर नासिर जमाल और अस्मा जमाल है ।इस फ़िल्म को निर्देशित किया है मौसिम खान ने।बात करे गीत संगीत की तो इस फल। के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा और धनंजय मिश्रा है , इस फ़िल्म के गानो को लिखा है प्यारे लाल यादव "कवि जी" और श्याम देहाती ने।इस फ़िल्म के भी सारे गाने लगभग सुपरहिट है।फिलहाल इस फ़िल्म को भी आप वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।
5-सत्या
पवन सिंह की फ़िल्म सत्या भी इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मो में से एक है।फ़िल्म सत्या को भी दर्शको ने खूब प्यार दिया है।इस फ़िल्म को यूट्यूब पर लगभग 11मिलियन+ लोगो ने देखा है।श्याम घनश्याम फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सत्या जबरदस्त एक्शन और सुपरहिट गानों से परिपूर्ण है।इस फ़िल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और निधि झा दिखी थी । बात करे फ़िल्म की कहानी की तो सत्या में एक अनाथ बच्चे (पवन सिंह As सत्या)की कहानी दिखाई गई है जो की किस प्रकार सामाजिक बुराइयों का विरोध करता है।इस फ़िल्म का "लूलिया का माँगेले और राते दिया भुता के पिया" गाना बहुत ही ज्यादा सुपरहिट हुआ ।इस फ़िल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह है और प्रोड्यूसर राधेश्याम जीवरजी,सुजीत कुमार सिंह है।फिलहाल आप इस फ़िल्म को यूट्यूब पे देख सकते है।

धन्यवाद👍👍
शेयर जरूर करे👌👌
Previous
Next Post »