Mehandi Laga K Rakhna2 में नही होंगे खेसारी लाल यादव

साल 2017 के सुरुआत में Release हुई खेसारी लाल यादव की फ़िल्म मेहंदी लगा  रखना का सेकंड पार्ट मेहंदी लगा कि रखना2 का शूटिंग 10 दिसंबर से शुरू हो चुका है।अगर आप खेसारी लाल यादव के फैन है तो आपके लिए एक बुरी खबर है क्योंकि फ़िल्म "मेहंदी लगा के रखना2" में खेसारी लाल यादव के जगह प्रदीप R पांडेय 'चिंटू' मुख्य भूमिका में है।फ़िल्म मेहंदी लगा कि रखना2 के प्रोड्यूसर भी अनंजय रघुराज है, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ तौर पे कहा है कि फ़िल्म मेहदी लगा के रखना2 में प्रदीप पांडेय चिंटू मुख्य भूमिका में होंगे।बात करे फ़िल्म के निर्देशक की तो फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना2 के निर्देशक है मंजुल ठाकुर जो निरहुआ हिंदुस्तानी2 जैसी सुपरहिट फिल्मों को निर्देशित कर चुके है।
Kumar Bhojpuri
Credit-Ananjay Raghuraj
दो एक्ट्रेस करेंगी डेब्यू
फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना2 में आप सभी की चहेती काजल राघवानी भी नही दिखने वाली है,जी हा- फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना2 में दो नई हीरोइने डेब्यू कर रही है।हाल ही में अनंजय रघुराज ने फेसबुक पे एक फोटो शेयर करते हुए इन दोनों एक्ट्रेस को Introduce किया जिन्हें काफी लोगो ने पसंद भी किया है। इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय के Opposite दो नई एक्ट्रेस होंगी,यानी कि प्यार और रोमैंस से भरपूर होने वाला है मेहंदी लगा के रखना 2।इस फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर कौन है इसकी अभी कोई जानकारी नही है,लेकिन आने वाले पोस्ट में हम आपको जरूर बताएंगे।
खेसारी लाल यादव के बिना सुना लगेगा मेहंदी लगा के रखना 2
फ़िल्म मेहंदी लगा कि रखना के कारण 2017 में दर्शको के दिल पे राज करने वाले खेसारी लाल यादव नही होंगे मेहंदी लगा के रखना2 में तो सिनेमाघरो में दर्शको के बीच तड़प जरूर देखने को मिलेगी,क्योकि खेसारी लाल जैसा कॉमेडी और डांस शायद प्रदीप पांडेय चिंटू ना कर पाए।लेकिन कोई नही फ़िल्म के नाम मे कुछ नही रखा,खेसारी लाल यादव अपने चाहने वालों के लिए सुपरस्टार थे, सुपरस्टार है और सुपरस्टार रहेंगे।
पटना से पाकिस्तान2 का था शेड्यूल
फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना के आपार सफलता के बाद फ़िल्म के निर्माता अनंजय रघुराज पटना से पाकिस्तान2 को बनाने का मन बना चुके थे,जिसमे मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ है,लेकिन दिनेश लाल के Busy शेड्यूल के कारण पटना से पाकिस्तान 2 से पहले मेहंदी लगा के रखना2 बनाया जा रहा है।आपको बता दे कि पटना से पाकिस्तान2 का मुहूर्त हो चुका है,और इस फ़िल्म के लेखक सह निर्देशक संतोष मिश्रा है,लेकिन आने वाले दिनों में पटना से पाकिस्तान2 की भी शूटिंग शुरू की जाएगी।
मेहंदी लगा के रखना - एक नजर में
साल 2017 के सुरुआत में Release हुई मेहंदी लगा के रखना दर्शको के दिल को छू गई।अनन्या क्राफ्ट एंड विजनस के बैनर तले बनी फिल्म मेहंदी लगा कि रखना लोगो की मनोरंजन करने में इतनी सफल रही कि बिहार और झारखंड में लोगो ने इस फ़िल्म को 5 सप्ताह तक सिनेमा घरों से निकलने नही दिया।मेहंदी लगा के रखना एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है जिसे महिलाओ ने भी बहुत ज्यादा प्यार दिया।रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म मेहंदी लगा कि रखना ने रजनीश मिश्रा को भी एक ऐसा निर्देशक बना दिया जिनका जरूरत पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को थी।न सिर्फ सिनेमा घरों में बल्कि यूट्यूब पर भी मेंहदी लगा के रखना को लोग बहुत प्यार दे रहे है।इस फ़िल्म को यूटुब पे लगभग 23 मिलियन लोगो ने बहुत कम समय मे देखा है।इस फ़िल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी की सुपरहिट जोड़ी के साथ साथ अवधेश मिश्रा भी पहली बार पॉजिटिव रोल में दिखे थे।अन्ततः हम ईश्वर से ये दुआ करंगे की मेहंदी लगा कि रखना 2017 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बने।
Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Amit Kumar
admin
20 December 2017 at 04:29 ×

sahi h

Congrats bro Amit Kumar you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar