Balam Ji Love You First Look Out

Balam Ji Love You : First Look

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज मुंबई में काजल राघवानी – खेसारीलाल यादव  अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ का फर्स्‍ट लुक आज आउट कर दिया गया है। इसमें खेसारीलाल भैंस की सवारी करते नजर आ रहे हैं और काजल उनके पीछे डांस करती नजर आ रही हैं। खबर है कि फर्स्‍ट लुक आउट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जो काफी आकर्षक है।
balam Ji Love You First Look
Balam Ji Love You First Look
जैसा कि आपलोग जानते है कि खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आती है। इसलिए निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने उनकी जोड़ी को नये तरीके से फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में लेकर आ रहे हैं। यह फिल्‍म इस दशहरे रिलीज होगी। फिल्‍म की कहानी सामाजिक मनोरंजन वाली है, जो बेसिकली पहलवान की कहानी है।


श्रीरामा प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, स्‍मृति सिन्‍हा, अक्षरा सिंह के अलावा संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान,  सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव,  अशोक समर्थ भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फ़िल्म के निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं, निर्देशक प्रेमांशु सिंह , लेखक सुरेंद्र मिश्रा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म  कार्यकारी निर्माता आरपी बल,  संयोजक रज्जू अंसारी हैं। सिनेमेटोग्राफर सरफराज खान, कला निर्देशक नजीर शेख,  एक्शन अंडलीब पठान का है। लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव, श्‍याम देहाती और आजाद सिंह व म्‍यूजिक ओम ओझा का है। फिल्‍म में डांस मास्‍टर कानू मुखर्जी,राम देवन और रिकी गुप्‍ता हैं।

धन्यवाद।
Previous
Next Post »